
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के वकील सुनील आह्या द्वारा दायर एक पीआईएल को खारिज कर दिया। इस याचिका में ईवीएम के सुचारू रूप से काम करने के संबंध में सॉफ्टवेयर ऑडिट रिपोर्ट की मांग की गई थी। याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह याचिका तथ्यहीन है।