Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeदेश और दुनियादिल्ली पुलिस बल के सहयुग से बना देश का पहला ई-मालखना

दिल्ली पुलिस बल के सहयुग से बना देश का पहला ई-मालखना

नई दिल्ली: चिन्मय मिशन लोधी रोड़ नई दिल्ली, में पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक,ने ई मालखाना के कार्यक्रम में कहां की दिल्ली पुलिस के कामकाज में माल खाना बहुत महत्वपूर्ण होता है। ई  मालखाना का डिजिटल होना एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ई मालखाना में काम करने वाले पुलिसकर्मियों की बहुत सराहना की और कहा कि पुलिसकर्मियों को पहले किसी रिकार्ड को ढूंढने में काफी समय लगता था और मेहनत भी ज्यादा लगती थी अब रिकार्ड को डिजिटल कर दिया गया है।अब आसानी से रिकॉड डिजिटल होने से प्राप्त हो जाएगी और उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को इससे बहुत लाभ मिलेगा हालाकि इतने बड़े पैमाने पर डिजिटल एक महत्वपूर्ण कार्य था। स्पेशल सी पी  जोन,जॉइंट सी पी जोन, जिले के डीसीपी,  सभी को ई मालखाना बनाने के कार्य मे मेहनत करने पर सभी की सरहाना की गई।और पुलिस आयुक्त,अमूल्य पटनायक ने 14 पुलिस कर्मियों को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया। पुलिस आयुक्त ने ई मालखाना में  योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को प्रतियक  जिले से एक पुलिसकर्मी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। स्पेशल सी पी लॉयन आर्डर नॉर्थ संदीप गोयल,ने ई मालखाना के बारे में पूरी जानकारी दी जिसमे उन्होंने बताया कि सारे थानों में केस के रिकार्ड होते हैं।
उन सभी को डिजिटल कर दिया गया है।और अब पुलिस कर्मियों को रिकॉर्ड ढूंढ में समय नहीं लगेगा अब आसानी से रिकॉर्ड को डिजिटल रुप से प्राप्त कर सकेगें और उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली के सभी थानों में  3,11,600  केस संपत्ति को डिजिटल रूप में कन्वर्ट कर दिया है। और ई मालखाना के कार्यक्रम के अवसर पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ट अधिकारी और सभी जिलो के Dcp और Acp, एवं क्षेत्र के RWA के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments