Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeस्वास्थ्यसिर दर्द से तुरंत छुटकारा दिलाएंगे ये छोटे-छोटे घरेलू उपाय...

सिर दर्द से तुरंत छुटकारा दिलाएंगे ये छोटे-छोटे घरेलू उपाय…

सिर दर्द होने पर ज्यादातर लोग दवा लेना ही इसका एकमात्र उपाय समझते है। जबकि ऐसा नहीं है बल्कि सिर दर्द कई कारणों से हो सकता है, जिसका पता लगाए बिना हम सिर दर्द की दवा ले लेते हैं। आइए हम आपको उन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन कारणों से हमे सिर दर्द हो जाता है और इसे बिना दवा के भी खत्म किया जा सकता है। ऑफिस में काम करते वक्त हम लगातार एक ही जगह पर बैठें रहते हैं जिस वजह से हमारी गर्दन नीचे की तरफ झुकी रहती है,  यह सिर दर्द का बहुत बड़ा कारण हो सकता है। इसलिए लगातार एक ही पोजिशन में बैठकर काम नहीं करना चाहिए, काम के दौरान एक दो बार उठकर घूमना जरूरी होता है। ऐसा करने से आपको सिर दर्द और कमर दर्द दोनों से राहत मिलेगी।अगर आपको आए दिन सिर दर्द की समस्या होती है तो आप परफ्यूम, खुशबू वाले साबून का भूलकर भी उपयोग ना करें। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसकी तेज गंध आपके दिमाग से होते हुए आपके नाक तक जाती है, जो आपके सिर दर्द का कारण बन सकती है, इसलिए जितना हो सके आप इन सब चीजों से दूरी बनाएं रखें। सीड्स और नट्स  खाना सिरदर्द में राहत देगा। इसका लगातार सेवन करना आपके सिर दर्द को खत्म कर देगा। यह हमारे शरीर में मैग्नेशियम की कमी को दूर करता है। ज्यादातर लोगों  के शरीर में मैग्नेशियम की कमी के कारण सिर दर्द होता है। आप इसका सेवन शाम के वक्त जब हल्की भूख लगती है उस वक्त कर सकते हैं। अगर आप लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते हैं तो हर 30 मिनट में उठकर कुछ देर तक वॉक कर लें। ऐसा करना आपके लिए सही साबित होगा इसके आलावा जब सिर दर्द करें तो एक ग्लास पानी पिएं और दो तीन मिनट तक आखें बंद करके गर्दन घुमाएं और कुछ देर तक आंखों को बंद करके रखें। इससे आपको आराम महसूस होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments