दुनिया भर में टैटू गुदवाने का चलन पिछले कुछ समय से काफी लोकप्रिय हुआ है। पुरुष हो या महिलाएं, बच्चे हों या युवा टैटू गुदवाने की होड़ में कोई पीछे नहीं है। क्या आपको पता है कि ये स्टाइल स्टेटमेंट आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। टैटू गुदवाना से आपके दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसा हम नहीं बल्कि शोधकर्ताओं का कहना है। एक शोध के अनुसार टैटू गुदवाना स्टाइल स्टेटमेंट कम बीमारी का कारण जरूर बन सकता है। ऐसे में टैटू बनवाने के लिए एक बार सोचें जरूर। आइए जानतें हैं क्यों खतरनाक हो सकता है आपके लिए टैटू गुदवाना।यह शोध मियामी विश्विद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा की गई है। इस दौरान उन्होंने पाया कि टैटू से स्वास्थ्य पर ज्यादा नहीं असर पड़ता है मगर जिन लोगों ने टैटू बनवा रखा था उनमें मानसिक स्वास्थ्य और नींद की समस्या ज्यादा थी। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित इस शोध के मुताबिक उन लोगों में ज्यादा टैटू देखने को मिले जो धूम्रपान करते थे, जेल में समय बिताया था या फिर जो ज्यादा अधिक लोगों के साथ यौन संबंध बना चुके थे। शोध में व्यस्कों को शामिल किया गया था, जिस पर शोधकर्ताओं ने शोध किया था। टैटू से होने वाली समस्याओं की शोध को लेकर 2,008 व्यस्क लोगों को शोध में शामिल किया गया था। बता दें कि दुनियाभर में टैटू के लाखों प्रशंसक हैं जो अपने शरीर के सभी हिस्सों पर टैटू बनवाते हैं। हालांकि कई शोधों में यह भी बताया गया है कि टैटू सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे संक्रामक रोग भी हो सकते हैं।
टैटू गुदवाने का शौक पड़ सकता है भारी, हो सकते हैं इस बड़े खतरे के शिकार…..
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!



