Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनखेल जगतIPL 2019 Final MIvCSK: धौनी ने ली दोनों टीमों की चुटकी, जानिए...

IPL 2019 Final MIvCSK: धौनी ने ली दोनों टीमों की चुटकी, जानिए मैच के बाद क्या कहा…..

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराया और चौथी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया।

Indian Premier League 2019 Mumbai Indians vs Chennai Super Kings MI vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराया और चौथी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। मैच रविवार (12 मई) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने दोनों टीमों की चुटकी लेते हुए एक मजेदार बयान दिया।

धौनी ने मैच के बाद कहा कि यह देखना मजेदार था कि कैसे दोनों टीमें अपनी-अपनी गल्तियों से एक दूसरे को ट्रॉफी गिफ्ट करती नजर आ रही थीं। धौनी ने कहा, ‘एक टीम के तौर पर हमारे लिए अच्छा सीजन रहा। लेकिन हमें बैठकर देखना होगा कि हम किस तरह से फाइनल में पहुंचे। यह ऐसा सीजन नहीं था जहां हमने फाइनल में पहुंचने के लिए शानदार क्रिकेट खेला हो। मिडिल ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी नहीं हुई, और इस मैच में यह देखना मजेदार था कि दोनों टीमें कैसे अपनी गल्तियों से एक-दूसरे को ट्रॉफी पास कर रही थीं। जिस टीम ने कम गल्तियां की, उसने मैच जीत लिया।’

IPL Final: धोनी का रन आउट होना महत्वपूर्ण मोड़ रहा : तेंदुलकर

धौनी ने कहा, ‘गेंदबाजों ने शानदार काम किया इस सीजन में, इस मैच में भी, जिसमें विकेट 150 रनों से ज्यादा का था। वो अच्छा प्रदर्शन करते रहे और जब जरूरत पड़ी तब विकेट निकालते गए। जब भी उन्होंने किसी टीम को कम स्कोर पर रोका, तब किसी एक बल्लेबाज ने जिम्मेदारी उठाई और हमें जीत दिलाई। कुछ इसी तरह से हमने अपने चार मैच जीते। विश्व कप के बाद हमें अपनी कमजोरियों पर बात करनी होगी और देखना होगा कि हम इस गैप को कैसे भरते हैं। गेंदबाजों के खिलाफ कुछ नहीं लेकिन बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।’

धौनी से जब पूछा गया कि क्या यही टीम अगले सीजन में भी होगी, इस पर धौनी ने चालाकी से जवाब देते हुए कहा, ‘Hopefully. हां!’ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए, जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 148 रन ही बना सकी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments