Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनखेल जगतIPL 2019 Final, MIvsCSK: मलिंगा का आखिरी ओवर रहा मैच का टर्निंग...

IPL 2019 Final, MIvsCSK: मलिंगा का आखिरी ओवर रहा मैच का टर्निंग प्वॉइंट…….

IPL 2019 Final, MIvsCSK: मैच के आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस में बाजी पलट कर चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई और चेन्नई के बीच यह चौथा फाइनल था, जिसमें मुंबई तीन बार चैंपियन बना है।

मुंबई इंडियंस ने रविवार (12 मई) को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराया। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2019) का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस में बाजी पलट कर चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई और चेन्नई के बीच यह चौथा फाइनल था, जिसमें मुंबई तीन बार चैंपियन बना है। इन दोनों टीमों के बीच हमेशा पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है और इस बार भी यह क्रम जारी रहा। शायद यही सोचकर रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

मुंबई ने इससे पहले 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीते थे और इस तरह से उसने एक साल छोड़कर खिताब जीतने का क्रम जारी रखा। उसने 2013 और 2015 के फाइनल में भी चेन्नई को हराया था।

आखिरी ओवर बना मैच का टर्निंग प्वाइंट
चेन्नई के गेंदबाजों ने मुंबई को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 149 रनों पर रोक दिया था। चेन्नई के लिए आखिरी ओवर तक सब सही जा रहा था, लेकिन शेन वॉटसन (80) के रन आउट होने से बाजी पलट गई। आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए दो रन चाहिए थे। लसिथ मलिंगा ने इसी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को एलबीडब्ल्यू आउट करा मुंबई के खाते में चौथा आईपीएल खिताब डाला। चेन्नई 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी।

वॉटसन को मिले 3 जीवनदान, फिर भी हारी चेन्नई
शेन वॉटसन ने 59 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्कों के साथ 80 रनों की पारी खेली। वॉटसन को इस मैच में तीन जीवनदान भी मिले, लेकिन वह फिर भी चेन्नई को जीत नहीं दिला पाए। चेन्नई का स्कोर चार विकेट पर 82 रन था। यहां वॉटसन ने एक छोर संभाले रखा और टिके रहे। उन्होंने 16 और 18वें ओवर में 20-20 रन ले चेन्नई को रेस में बनाए रखा।

सांसें रोक देने वाला था आखिरी ओवर
आखिरी ओवर में चेन्नई को नौ रनों की जरुरत थी। वॉटसन के रहने से चेन्नई की जीत की उम्मीदें बरकरार थीं, लेकिन चौथी गेंद पर रन लेने को लेकर हुई असमंजस में वॉटसन रन आउट हो गए। अगली दो गेंदों पर चार रन चाहिए थे। ठाकुर ने पांचवीं गेंद पर दो रन लिए, लेकिन आखिरी गेंद पर अंपायर द्वारा एलबीडब्ल्यू करार दे दिए गए और चेन्नई को हार मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments