Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
HomeTECHNOLOGYSamsung Galaxy M40 की कीमत होगी 20,000 रुपये के आसपास.....

Samsung Galaxy M40 की कीमत होगी 20,000 रुपये के आसपास…..

सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिज़नेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट असीम वारसी ने गैजेट्स 360 को बताया कि गैलेक्सी एम40 में वो सारे फीचर होंगे जिनके कारण ग्राहकों को गैलेक्सी एम सीरीज़ को खासा पसंद किया है।

Samsung Galaxy M40 की भारत में कीमत 20,000 रुपये के आसपास होगी। इसका खुलासा कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने किया। Galaxy M सीरीज़ का यह लेटेस्ट फोन कई लुभावने स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के साथ आता है। खासियतों की बात करें तो दक्षिण कोरियाई कंपनी ने गैलेक्सी एम40 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर देने का फैसला किया है। बता दें कि Redmi Note 7 Pro में इसी क्वालकॉम चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। हाल ही में कंपनी ने टीज़र जारी करके बताया था कि Galaxy M40 को भारतीय मार्केट में 11 जून को उतारा जाएगा।

सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिज़नेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट असीम वारसी ने गैजेट्स 360 को बताया कि गैलेक्सी एम40 में वो सारे फीचर होंगे जिनके कारण ग्राहकों को गैलेक्सी एम सीरीज़ को खासा पसंद किया है।

उन्होंने कहा, “अगर आप M10, M20 और M30 पर गौर करें तो ये 8,000 रुपये से 18,000 रुपये के प्राइस रेंज में आते हैं। लेकिन Samsung Galaxy M40 की कीमत 20,000 रुपये से आसपास होगी।”

देखा जाए तो कीमत को लेकर असीम वारसी का दावा न्यूज़ एजेंसी IANS की रिपोर्ट से बिल्कुल मेल नहीं खाता है जिसमें दाम 25,000 रुपये होने की बात की गई थी। 20,000 रुपये के प्राइस रेंज में आपको Realme 3 Pro, Redmi Note 7 Pro, Nokia 7.1 और Poco F1 जैसे हैंडसेट मिल जाएंगे।

Samsung Galaxy M40 को भारतीय मार्केट में 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और अमेज़न इंडिया पर टीज़र ज़ारी करके बताया है कि यह फोन इनफिनिटी ओ डिस्प्ले (आम तौर पर इसे होल-पंच डिस्प्ले के नाम से बुलाया जाता है), स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ के प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा|

असीम वारसी से गैजेट्स 360 से बातचीत में बताया कि इनफिनिटी ओ डिस्प्ले के अलावा सैमसंग गैलेक्सी एम40 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का प्राइमरी सेंसर 32 मेगापिक्सल का होगा। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला मॉडल होगा जो स्क्रीन साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।

याद रहे कि Samsung ने नई गैलेक्सी एम सीरीज़ के Galaxy M10 और Galaxy M20 स्मार्टफोन को जनवरी महीने में भारतीय मार्केट में उतारा था। इसके बाद फरवरी महीने में तीन रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी वाले Samsung Galaxy M30 को लॉन्च किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments