Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
HomeTECHNOLOGYNokia 2.2 और Nokia X71 स्मार्टफोन 6 जून को किया जा सकते...

Nokia 2.2 और Nokia X71 स्मार्टफोन 6 जून को किया जा सकते हैं लॉन्च, जानें….

HMD Global भारत में 6 जून को इवेंट आयोजित करेगी जिसमें Nokia 1 और Nokia 9 PureView स्मार्टफोन्स को लॉन्च किए जाने की संभावना जताई जा रही है। अब एक नई खबर सामने आई है जिसमें कहा गया है कि कंपनी इटली में इसी दिन एक अलग इवेंट आयोजित करेगी। इस दौरान नई डिवाइसेज लॉन्च किए जाने की संभावना है। इटली में आयोजित होने वाले इस इवेंट में Nokia X71 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, किफायती सेगमेंट में आने वाला फोन Nokia 2.2 को भी पेश किए जाने की संभावना है।इस खबर की जानकारी NokiaPowerUser द्वारा दी गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि HMD Global इटली में एक ग्लोबल इवेंट आयोजित करेगी जिसमें Nokia 2.2 को पेश किए जाने की संभावना है। इस फोन को भारत समेत अन्य मार्केट्स में सर्टिफाइ कर दिया गया है। वहीं, इस इवेंट में Nokia X71 को भी लॉन्च किया जा सकता है जिसे अप्रैल महीने में ताइवान में पेश किया गया था। आपको बता दें कि Nokia X71 को Nokia 6.2 के नाम से भी जाना जाता है।

Nokia 2.2 की बात करें तो इस फोन को अमेरिका की FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था।यहां से पता चला था कि फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं, फोन का डायमेंशन 145.96×70.56 है। इससे ज्यादा फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल इटली इवेंट के लिए कंपनी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Nokia X71 के फीचर्सइसमें 6.39 इंच का एफएचडी प्लस प्योरडिस्प्ले मौजूद है जिसका आस्पेक्ट 19.3:9 है। इसका डिस्प्ले पंच-होल के साथ आता है। यह वर्टिकल कैमरा सेटअप ग्लास बैक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। साथ ही इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। फीचर्स की पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें यहां

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments