आज कल फोल्डेबल फोन्स सबसे ज्यादा चर्चा में है. सैमसंग और हुवावे के बीच में दुनिया का पहला कमर्शियल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने को लेकर कड़ा मुकाबला चल रहा है. लेकिन इस सब के बीच सोनी ऐसा क्या अलग करने जा रहा है, जो उसे अपने कम्पटीटर्स से रेस में आगे निकलने में मदद कर सकता है,
आज कल फोल्डेबल फोन्स सबसे ज्यादा चर्चा में है. सैमसंग और हुवावे के बीच में दुनिया का पहला कमर्शियल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने को लेकर कड़ा मुकाबला चल रहा है. जब कि शियोमी ने भी इस बात के संकेत दे दिए हैं कि वो भी फोल्डेबल फोन्स की रेस में किसी से पीछे नहीं है. लेकिन इस सब के बीच जो बात सबका ध्यान खींच रही है, वो ये है कि आखिर सोनी ऐसा क्या अलग करने जा रहा है, जो उसे अपने कम्पटीटर्स से रेस में आगे निकलने में मदद कर सकता है…
फोल्डेबल नहीं बल्कि रोलेबल स्मार्टफोन
दरअसल सोनी फोल्डेबल फोन्स से भी एक ऊपर लेवल की टेक्नॉलजी पर काम कर रहा है. वो फोल्डेबल नहीं बल्कि रोलेबल स्मार्टफोन बनाने के प्रयास में जुटा है. ऑल अबॉउट सैमसंग के मैक्स जे ने रोलेबल स्मार्टफोन प्रोटोटाइप की जानकारी दी है. उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने कहा है कि सोनी अपने कम्पटीटर गैलेक्सी फोल्ड और मेट एक्स को टक्कर देने के लिए काम कर रहा है.
क्या कुछ होगा फोन में
उन्होंने ट्वीट में फोन में क्या फीचर्स हो सकते हैं, इसकी भी जानकारी दी है. मैक्स जे के मुताबिक, सोनी के रोलेबल स्मार्टफोन में ‘Nautilus Design’ में एलजी डिस्प्ले होगा. साथ ही इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 एसओसी प्रोसेसर होगा. साथ ही 5जी सपोर्ट के लिए एक्स50 मॉडम भी होगा.
कमबैक की तैयारी में सोनी
हालांकि सोनी की ओर से अभी तक फोल्डेबल या रोलेबल फोन्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. कंपनी ने हाल ही में स्मार्टफोन बिजनेस से अपना फोकस हटाकर दूसरी इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज पर लगाया है. लेकिन सोनी स्मार्टफोन गेम में फिर से कमबैक करने की प्लानिंग में है, इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता, क्योंकि हाल ही में कंपनी ने एक्सपीरिया 1 भी लॉन्च किया था.



