Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeक्राइमआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, दो लोगों की मौत, तीन...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, दो लोगों की मौत, तीन घायल….

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। इनमें दो महिलाएं हैं।

यह हादसा शुक्रवार सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे हुआ है। बताया गया है कि कार सवार लखनऊ की ओर जा रहे थे, तभी एक्सप्रेसवे के 21 माइलस्टोन के समीप कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं व एक अन्य युवक घायल हैं, जिन्हें आगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये लोग हिमाचल से घूमकर लौट रहे थे। कार काफी तेज रफ्तार से जा रही थी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments