Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeस्वास्थ्यधतूरा नहीं है जहर, शिव की 'शक्ति' है इसमें अपार, इन बीमारियों...

धतूरा नहीं है जहर, शिव की ‘शक्ति’ है इसमें अपार, इन बीमारियों के लिए है चमत्कार…

सावन के महीने में शिव जी की पूजा बहुत ही धूम-धाम से की जाती है. इन पूजा में शिव जी का प्रिय प्रसाद धतूरा जरूर चढ़ाया जा रहा है. बिना धतूरा के शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है. बहुत से लोग धतूरे को जहर मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धतूरा सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है. धतूरे का इस्तेमाल दवाईयां बनाने में किया जाता है. चलिए जानते हैं धतूरे से क्या-क्या फायदे होते हैं-

जोड़ों के दर्द से राहत

यदि आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं या फिर आपके हाथ-पैर में सूजन की समस्या होती है, तो धतूरे की पत्तियां पीसकर लगाएं. ऐसा करने से आपको काफी आराम मिलेगा. अगर आप धतूरे के रस को तिल के तेल के साथ मिलाकर लगाते हैं, तो इससे आपको गठिया के रोग में काफी आराम मिलता है.

घाव का इलाज

धतूरा घाव और फुंसी के लिए काफी फायदेमंद होता है. अगर आपको कहीं घाव है, तो इसे सबसे पहले गुनगुने पानी में साफ करें. इसके बाद इस घाव पर धतूरे की पोटली बांधें. ऐसा करने से आपको घाव में काफी आराम मिलेगा.

गंजापन होगा दूर

आधुनिक समय में गंजापन की शिकायत काफी बढ़ रही है. ऐसे में अगर आप उम्र से पहले गंजापन का शिकार हो रहे हैं, तो धतूरा का रस आपके लिए रामबाण है. आप रोजाना धतूरे के रस को अपने सिर पर लगाएं, ऐसा करने से आपके बाल कम झड़ेंगे.

कान के दर्द में राहत

500 ग्राम धतूरे के पत्तों का रस, 250 मिली ग्राम सरसों का तेल और 60 मिलीग्राम गंधक को धीमी आंच पर पकाएं. पकने के बाद जितना तेल बच जाए, उसे रोजाना दो से तीन बूंदे कान में डालें. इससे आपको कान के दर्द में काफी आराम मिलेगा.

मिर्गी रोगियों के लिए फायदेमंद

मिर्गी के रोगियों के लिए भी धतूरा रामबाण होता है. अगर किसी व्यक्ति को मिर्गी का दौरा पड़ता है, तो उस व्यक्ति को धतूरे की जड़ सुंघाने से आराम मिलता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments