Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
HomeTECHNOLOGYIAF ने लॉन्च किया मोबाइल गेम, बालाकोट एयर स्ट्राइक की तरह दुश्मन...

IAF ने लॉन्च किया मोबाइल गेम, बालाकोट एयर स्ट्राइक की तरह दुश्मन पर कर पाएंगे ‘बमबारी’…

इस मोबाइल गेम का नाम “Indian Air Force: A cut above” है जिसे एयर चीफ मार्शल (वायुसेना प्रमुख) बीएस धनोआ ने लॉन्च किया है. इस गेम को एंड्रॉयड और iOS दोनों मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं.

एयर फोर्स (IAF) के कामकाज के बारे में बताने के लिए और युवाओं को सेना की नौकरी के प्रति आकर्षित करने के लिए इंडियन एयर फोर्स (IAF)  ने मोबाइल गेम लॉन्च किया है. इस मोबाइल गेम का नाम “Indian Air Force: A cut above” है जिसे एयर चीफ मार्शल (वायुसेना प्रमुख) बीएस धनोआ ने लॉन्च किया है. इस गेम को एंड्रॉयड और iOS दोनों मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं.

इस गेम को लेकर 20 जुलाई को IAF की तरफ से एक वीडियो ट्वीट किया गया था. 1.41 मिनट के वीडियो के शुरू में दिखाया गया, I am an Air Warrior. गेम में कैप्टन अभिनंदन को दिखाया गया है. इस पूरे वीडियो में बालाकोट एयर स्ट्राइक और कैप्टन अभिनंदन के पाकिस्तान घुसने की पूरी घटना को फिल्माया गया है.

इस गेम में प्लेयर को Mi-17 हेलिकॉप्टर के अलावा एयर फोर्स के दूसरे लड़ाकू विमान को उड़ाने का मौका मिलेगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments