Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनखेल जगतआईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के कारण सैनी को चेतावनी....

आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के कारण सैनी को चेतावनी….

भारत के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को बीते शानिवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण औपचारिक चेतावनी मिली है। सैनी को लेवल 1 के नियम का दोषी पाया गया है।

भारत के तेज गेंदबाज नवदीप सैनीको बीते शानिवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण औपचारिक चेतावनी मिली है। सैनी को लेवल 1 के नियम का दोषी पाया गया है। सैनी ने आईसीसी के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन किया है, जिसमें खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ के खिलाफ ऐसी भाषा या संकेतों का प्रयोग करना, जो सामने वाले को आक्रामक बर्ताव के लिए उकसा सकता है।

सैनी के खाते में एक नकारात्मक अंक भी आया है। यह सैनी का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहला मैच था। इस मैच में वेस्ट इंडीज की पारी के चौथे ओवर के दौरान सैनी ने निकोलस पूरन का विकेट लिया और उन्हें गलत तरीके से विदाई दी।

सैनी ने अपनी गलती को माना और मैच रैफरी जैफ क्रो द्वारा दी गई सजा को कबूल कर लिया इसी कारण कोई औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments