Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
HomeमनोरजनThe Kapil Sharma Show: Kiku Sharda पर धोखाधड़ी के आरोप, केस दर्ज.....

The Kapil Sharma Show: Kiku Sharda पर धोखाधड़ी के आरोप, केस दर्ज…..

नितिन कुलकर्णी ने कीकू शारदा के साथ कुल 6 लोगों पर आरोप दर्ज करवाए हैं। आरोप है कि कीकू और अन्य लोग मुंबई फेस्ट नामक चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े हैं और इन्होंने 50.70 लाख रुपये का धोखाधड़ी किया है.

कॉमिडी प्रोग्राम द कपिल शर्मा शो के स्टार कॉमीडियन कीकू शारदा के फैन्स के लिए बुरी खबर है। कपिल शर्मा शो में बच्चा यादव का रोल निभा रहे कीकू शारदा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खबर है कि कीकू पर चीटिंग के आरोप लगे हैं। यह आरोप डायरेक्टर नितिन कुलकर्णी ने लगाए हैं।

नितिन कुलकर्णी ने कीकू शारदा के साथ कुल 6 लोगों पर आरोप दर्ज करवाए हैं। आरोप है कि कीकू और अन्य लोग मुंबई फेस्ट नामक चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े हैं और इन्होंने 50.70 लाख रुपये का धोखाधड़ी किया है।

हालांकि, कीकू शारदा ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मैं चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़ा नहीं हूं।

आरोपों पर कीकू ने कहा कि मैं मुंबई फेस्ट के इवेंट में भाग लिया हूं, लेकिन मैं इसका सदस्य नहीं हूं। हालांकि मेरे पिता इसके मेंबर हैं। बिना किसी कारण मेरा नाम इसमें घसीटा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments