राजा गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी पीसीआर को एक बड़ा हादसे की सूचना मिली। एक शख्स ने मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। यह हादसा टैगोर गार्डन स्टेशन पर हुआ है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की है।
मिली जानकारी के अनुसार पीसीआर को करीब 11 बजे एक कॉल मिली की राजा गार्डन मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक और प्लेटफार्म के बीच एक शख्स फंसा हुआ है। इस शख्स के बारे में बताया गया कि इसका नाम राहुल है और इस के पिता का नाम रविंद्र सिंह है।
यह शख्स गोपाल नगर का रहने वाला है। इसने मेट्रो के आगे कूद कर अपनी जान दे दी है। बाद में डीडीयू मार्चरी में उसका पोस्टमार्टम किया गया।



