Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
HomeमनोरजनBhoot Poster : चुड़ैल के चंगुल से भागने की कोशिश में विक्की...

Bhoot Poster : चुड़ैल के चंगुल से भागने की कोशिश में विक्की कौशल, रिलीज हुआ ये डरावना पोस्टर….

 नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेता विक्की कौशल बहुत जल्द एक हॉरर फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये पहली बार है जब विक्की किसी हॉरर फिल्म में काम करेंगे। फिल्म का दूसरा पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर ये पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में विक्की पानी के अंदर नजर आ रहे हैं। लेकिन अगर आप पोस्टर ग़ौर से देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि विक्की पानी में डूब नहीं रहे बल्कि खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

पोस्टर में दिख रहा कि विक्की के पीछे एक चुड़ैल खड़ी है जिसने उन्हें पकड़ रखा है। विक्की इसी चुड़ैल के चंगुल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा पोस्टर में कुल्हाड़ी दिख रही है और एक पानी में डूबता हुआ टीवी नजर आ रहा है। पोस्टर से एक बात समझी जा सकती है कि ‘भूत’ विक्की का सामना किसी भयानक चुड़ैल से होने वाला है जिससे जान बचाने की वो कोशिश करेंगे।

पोस्टर शेयर करते हुए विक्की ने लिखा है, डर से दूर नहीं जा सकते, आतंक से दूर नहीं जा सकते। मुझे बचाने में मेरी मदद करें। #thehauntedship 15 नवंबर 2019 को अपने नज़दीकी सिनमाघरों में रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म भी फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है उस पोस्टर में भी विक्की को एक चुड़ैल ने पकड़ रखा है और वो एक शिप की खड़की के बाहर चिखते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म में विक्की के साथ भूमि पेडनेकर भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments