Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeदेश और दुनियाजल्द पूरी तरह से कंगाल हो सकता है पाकिस्तान, मूडीज ने बताया...

जल्द पूरी तरह से कंगाल हो सकता है पाकिस्तान, मूडीज ने बताया गंभीर हैं आर्थिक हालात…

दुनिया की बड़ी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज(Moodys) ने पाकिस्तान के आर्थिक हालात को लेकर चेतावनी दी है। मूडीज ने पाकिस्तान को उन देशों में रखा है, जिनपर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर का सबसे ज्यादा असर पड़ा है। पाकिस्तान की ये आर्थिक हालत इसलिए हुई है क्योंकि उसकी विदेशी मुद्रा पर निर्भरता और बाहरी ऋण भुगतान ने पाकिस्तान की हालत कमजोर कर दी है।

मूडीज ने कहा है, ‘सबसे बड़ा जोखिम एशिया-प्रशांत (APAC), मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (MENA) और लैटिन अमेरिका (LatAm) में बी-रेटेड देशों पर है। कमजोर ऋण वहन क्षमता, विदेशी मुद्रा पर निर्भरता के कारण इन देशों की अर्थव्यवस्था में तेजी से गिरावट देखी जा रही है।’ एजेंसी ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ-साथ कुछ अन्य देशों को गंभीर आर्थिक हालातों को लेकर अवगत कराया गया है। एजेंसी ने आगे चेतावनी देते हुए कहा है कि कर्ज लेने के कारण पाकिस्तान, श्रीलंका, मिस्र, अंगोला और घाना आने वाले समय में सबसे ज्यादा गिरावट देखेंगे।

पाकिस्तान के कर्ज में और बढ़ोत्तरी ही हुई है। 39 महीने के आईएमएफ समझौते के साथ पाकिस्तान को 6 बिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता दी गई है, जिससे वो अपनी आर्थिक हालत को ठीक सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments