Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
HomeमनोरजनChhichhore Box Office Collection Day 8: 100 करोड़ की ओर बढ़ी फिल्म,...

Chhichhore Box Office Collection Day 8: 100 करोड़ की ओर बढ़ी फिल्म, दुसरे हफ्ते ऐसे हुई शुरुआत…

श्रद्धा कपूर और सुशांत राजपूत स्टारर फिल्म ‘छिछोरे’ ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस में अपनी जगह बनाई हुई है। फिल्म नें सेकेंड फ्राइडे अच्छा प्रदर्शन करते हुए फिल्म ने साल 2019 में रिलीज़ हुई कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

हाल ही में मूवी क्रिटिक द्वारा ट्विटर पर पोस्ट कर बताया गया है कि इस साल रिलीज़ हुई कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिल्म छिछोरे ने बेहतरीन कलेक्शन कर लिया है। क्रिटिक ने पोस्ट में आंकडे दर्शाते हुए लिखा, ‘छिछोरे ने साल की बड़ी रिलीज़ फिल्मों के मुकाबले दुसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा नंबर इकट्ठे कर लिए हैं, दुसरे शुक्रवार बिज..।

छिछोरे- 5.34 करोड़ रुपये।

टोटल धमाल-4.75 करोड़ रुपये।

केसरी-4.45 करोड़ रुपये।

भारत-4.30 करोड़ रुपये।

गली बॉय-3.90 करोड़ रुपये।

साहो-3.75 करोड़ रुपये’।

इन आंकडो को देख कर साफ जाहिर है कि श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म छिछोरे ने उन्ही की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म साहो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ फिल्म अपने 100 करोड़ कलेक्शन की ओर बढ़ रही है।

क्रिटिक ने फिल्म की सराहना करते हुए लिखा, ‘फिल्म छिछोरे ने बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन तरीके से अपने पैर जमा लिए हैं, लगातार अपने दुसरे फ्राइडे में ट्रेंड करके चौंका दिया है, अनस्टॉपेबल रही है, और ड्रीम गर्ल का बेहतरीन मुकाबला रही है, दूसरे वीकेंड फिल्म की बेहतरीन कमाई के आसार हैं, अब तक फिल्म का 74.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो चुका है’।

 

आपको बताते चलें की फिल्म ‘छिछोरे’ ने अपने ऑपनिंग डे में 7.34 करोड़ रुपये कमाई की थी। बताया जा रहा है कि आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल’ की रिलीज़ से फिल्म की कमाई धीमी हो गई है।

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘छिछोरे’ कुछ दोस्तों के कॉलेज लाइफ की कहानी है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, सुशांत सिंह राजपूत के अलावा वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसिन जैसे कई एक्टर ने अहम किरदार निभाए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments