Hindi Diwas 2019: हिंदी में रुचि रखने वाले अधिकतर लोगों को यह पता होगा की आज यानी 14 सितम्बर को होता है हिंदी दिवस। 21वीं सदी में जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, वैसे ही हिंदी के इस्तेमाल और महत्व को बताने और इस भाषा को आगे बढ़ने वाले भी बढ़ रहे हैं। Google से लेकर Amazon जैसी ग्लोबल कंपनियां हिंदी के महत्व को जानते हुए, इसकी ऑडियंस पर फोकस करने लगी है। कंपनियां ही क्यों आजकल तो लोग भी अपने स्मार्टफोन्स में इंग्लिश की जगह हिंदी भाषा का उपयोग करने लगे हैं। स्मार्टफोन्स पर आप आज के समय में हिंदी में पढ़ और लिख दोनों सकते हैं। हिंदी टाइप करने के लिए अब स्मार्टफोन्स में अलग से ऐप नहीं डालनी पड़ती, बल्कि स्मार्टफोन्स में अब हिंदी कीबोर्ड पहले से ही आते हैं। अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में हिंदी भाषा में लिखना चाहते हैं, लेकिन आपको नहीं पता की किस तरह इसका इस्तेमाल किया जा सकता है, तो हम आपकी मदद करते हैं।
भारत में अधिकतर लोगों के पास एंड्रॉइड स्मार्टफोन है। बता दें, गूगल के ओएस पर चलने वाले अधिकतर स्मार्टफोन्स में पहले से ही हिंदी कीबोर्ड इनस्टॉल होता है। इसे गूगल कीबोर्ड के नाम से जाना जाता है। अगर आपके फोन में यह पहले से इनस्टॉल नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह कीबोर्ड हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, हिंदी टाइपिंग के लिए गूगल प्ले स्टोर पर अन्य कई ऐप्स मौजूद हैं। ऐप को इनस्टॉल करने के बाद किस तरह आप हिंदी में टाइप कर सकते हैं, जानते हैं:
सबसे पहले, आपको जिसे भी हिंदी में मैसेज भेजना है, उसकी चैट विंडो ओपन कर लें। अपने कीबोर्ड पर आपको एक ग्लोब का टैब दिखाई देगा। यह टैब कीबोर्ड में सबसे नीचे की ओर दिया गया होता है।इस ग्लोब पर टैप करें। इस पर टैप करने से आपके फोन में इनस्टॉल सभी कीबोर्ड के विकल्प आ जाएंगे। इनमें से आप हिंदी भाषा वाले कीबोर्ड का चुनाव करें। ऐसा करने पर आपके कीबोर्ड पर हिंदी के अक्षर आ जाएंगे। अब आप हिंदी में आसानी से टाइप कर के अपनी बात कह सकते हैं।
कई बार ऐसा भी होता है की कुछ यूजर्स के कीबोर्ड में ग्लोब ही नहीं दिखता। ऐसे में क्या किया जाए? हमारे पास इस समस्या का भी समाधान है। अगर आपको ग्लोब का टैब नहीं दिख रहा है, तो अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर Language & Input के विकल्प का चुना कर लें। यहाँ आपको कीबोर्ड के साथ-साथ डिफॉल्ट का विकल्प दिखेगा। जाहिर है आपका करंट कीबोर्ड डिफॉल्ट में दिखाई देगा। इसे बदलकर अपने हिंदी कीबोर्ड का इसकी जगह चुनाव कर लें।



