Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeदेश और दुनियासुप्रीम कोर्ट के चार नए न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली, स्वीकृत...

सुप्रीम कोर्ट के चार नए न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली, स्वीकृत संख्या पूर्ण….

सुप्रीम कोर्ट के चार नए न्यायाधीशों ने सोमवार को अपने पद की शपथ ली। इसके साथ ही न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 34 हो गई। भारत के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति एस रवीन्द्र भट्ट, न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चार न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गई, जो कि स्वीकृत संख्या है। न्यायमूर्ति मुरारी पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के, न्यायमूर्ति भट्ट राजस्थान उच्च न्यायालय के, न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय केरल उच्च न्यायालय के प्रमुख थे।

केंद्र ने बुधवार को चार उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों के नामों को मंजूरी दी थी। शीर्ष अदालत की कॉलेजियम ने 30 अगस्त को इन नामों की सिफारिश की थी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments