Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeस्वास्थ्यरोगी हो या निरोगी हर किसी के लिए दलिया है फायदेमंद, कब्ज...

रोगी हो या निरोगी हर किसी के लिए दलिया है फायदेमंद, कब्ज से लेकर मोटापा करता है दूर…

सेहत के लिहाज से दलिया एक ऐसा ऑप्शन है जिसे सुबह हो या शाम, भूख लगने पर कभी भी खाया जा सकता है। लेकिन कई लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता और साथ ही कुछ लोग इसे बीमार लोगों का भोजन मानते हैं। जबकि हकीकत यह है कि न्यूट्रिशन से भरपूर होने की वजह से इसे रोगियों को दिया जाता है। तो दलिया रोगी हो या निरोगी हर किसी के लिए है लाभदायक।

पोषक तत्वों से भरपूर

आयुर्वेद के अनुसार भी सुबह के नाश्ते मको पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। इस कसौटी पर दलिया खरा उतरता है। नाश्ते के रूप में दूध के साथ इसका सेवन लाभप्रद है।

पाचन संबंधी समस्याएं करें दूर

अधिकांश रोगों में खासतौर हृदय से संबंधित रोगियों के कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने में दलिया लाभप्रद है। इसी तरह दलिया दिल की कार्यप्रणाली को भी सुचारु रूप से संचालित करता है। दलिया को पौष्टिकता से परिपूर्ण करने के लिए इसमें हरी सब्जियां मिलाकर सेवन करना चाहिए। सब्जियों वाले दलिया से पाचन तंत्र बेहतर कार्य करता है साथ ही फाइबर से भरपूर होने के कारण पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

डायबिटीज में लाभदायक

दलिया डायबिटीज वालों के लिए भी लाभदायक होता है। दलिया में उच्च मात्रा में प्रोटीन, आयरन और फाइबर संतुलित मात्रा में पाया जाता है। डायबिटीज वालों के लिए दलिया बेहद लाभदायक होता है। दलिया में मौजूद मैग्नीज डायबिटीज को कंट्रोल रखने में सहायक है। गलत लाइफस्टाइल, आहार-विहार, पीसीओडी आदि समस्याओं से राहत पाने में भी दलिया बेहतरी न है।

मोटापा करे कम

मोटापे के कारण वजन कम करने वालों के लिए दलिया रामबाण है।

हड्डियां बनाए मजबूत

हड्डियों को मजबूत करता है। बच्चों के विकास के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। दलिया में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड़्डियों को मजबूत करन में मदद करता है।

बढ़ाए हीमोग्लोबिन

अधिकांश महिलाओं खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं और नवप्रसूता में हीमोग्लोबिन की कमी पाई जाती है। दूसरे शब्दों में कहें तो वे शरीर में खून की कमी यानि हीमोग्लोबिन से ग्रस्त हो जाती हैं। अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो गई है तो दलिया खाकर इसे काफी हद तक मेनटेन किया जा सकता है।

दलिया में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करता है, हड्डियों का कमजोर हो जाना (ऑस्टियोपोरोसिस) की समस्या में भी दलिया बहुत अच्छा है। मतलब दलिया एक संपूर्ण आहार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments