Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeस्वास्थ्यNational Deworming Day 2020 : पेट के कीड़ों से खराब होती है...

National Deworming Day 2020 : पेट के कीड़ों से खराब होती है बच्‍चों की सेहत, जानें कहां मिलती है इसकी फ्री दवा…

बाजार में बिकने वाले अनहेल्दी फूड के न सिर्फ युवा ही दीवाने हैं बल्कि छोटे-छोटे बच्चे भी चटकारे लेकर इन फूड का सेवन करते हैं। मोमोज, बर्गर, स्प्रिंग रोल और कई अन्य जंक फूड खाने से न केवल पेट खराब होता है बल्कि पेट में कीड़े हो जाने की समस्या भी आम हो गई है। इन अनहेल्दी फूड के सेवन से पेट में कीड़े हो जाते हैं, जिसके कारण उनके पेट में रह-रह के दर्द उठता है। यही दर्द आगे चलकर गंभीर रूप ले लेता है और बच्चे पेट संबंधी कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। अगर पेट में कीड़े जैसी समस्या का सही समय पर उपचार न किया जाए तो बच्चों की आंते भी खराब हो सकती हैं। बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या को एक गंभीर मुद्दा मानते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस 10 फरवरी को सभी सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर कीड़ों की दवा फ्री देने का फैसला किया है। दरअसल 10 फरवरी को नेशनल डी वार्मिंग  डे मनाया जाता है, जिसमें पेट के कीड़ों से होने वाली समस्याओं और उनसे छुटकारा पाने के तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एक ट्वीट में कहा, ”कृमि से छुटकारा, सेहतमंद भविष्य हमारा। आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस है। बच्चों व किशोरों में कृमि संक्रमण को रोकने तथा इससे बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु #NationalDewormingDay मनाया जाता है।  आइए,संकल्प लें कि एक भी नौनिहाल व किशोर इसकी खुराक से वंचित न रह जाए।”

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए कहा, ”1 से लेकर 19 साल तक के बच्चों और किशोरों को इस ‘नेशनल डी वार्मिंग  डे’ पर मुफ्त में प्रभावी व जोखिम मुक्त एल्बेंडाजोल गोलियां बांटी जाएंगी ताकि पेट के कीड़ों का उपचार किया जा सके।”

पेट के कीड़े 

के बारे में आपने खूब सुना होगा और दवाईयां भी खूब ली होंगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये शरीर में कैसे प्रवेश करते हैं। अगर नहीं तो हम बताने जा रहे हैं कि कैसे पेट के कीड़े आपके शरीर में बनते हैं।

इधर-उधर की चीजें खाने से कीटाणु पेट में आ जाते हैं।

मिट्टी खाने से।

गंदा पानी पीने से।

घाव में सड़न हो जाने से।

चोट पर मक्खियों का बैठना।

गंदी वस्तुओं के संपर्क में आने से।

खट्ठी-मीठी चीजों का अधिक सेवन।

मैदा खाने से।

पेट में कीड़े के लक्षण

पेट दर्द और ऐंठन होना।

वजन कम होना।

हल्का बुखार।

आंखे लाल होना।

जीभ का सफेद होना।

मुंह से बदबू आना।

जी मचलना और उलटी आना

मल त्याग करते समय खून आना

दस्त लगना।

सोते समय दांतों को बजना।

पेट के कीड़ों को दूर करने के घरेलू उपाय

अंजीर

अगर आपके बच्चे के लगातार पेट में दर्द रहता है और उसको पेट में कीड़े की शिकायत है तो आप सूखे हुए अंजीर को जैतून का तेल में डालकर एक जार में बंद कर 40 दिनों तक किसी ठंडी जगह पर रख दे।  40 दिन पूरे होने के बाद रोज सुबह खालीपेट बच्चें को थोड़ा-थोड़ा उसमें से खिलाएं। नियमित रूप से ऐसा करने पर कुछ ही दिनों के भीतर बच्चे के पेट के कीड़े की समस्या दूर हो जाएगी।

लहसुन

लहसुन को पेट के कीड़े को मारने में काफी प्रभावी माना जाता है। बच्चे को लहसुन की एक कच्ची कली पीसकर गुड़ के साथ खिला दें। इसके सेवन से पेट के कीड़े खत्म हो जाएंगे। पेट के कीड़ों को बाहर निकालने के लिए दूध में थोड़ा सा लहसुन का रस मिला सकते हैं। लहसुन वाला दूध बच्चे को पिला दें। कुछ दिनों बाद बच्चों के पेट के कड़े बाहर निकल जाएंगे।

नीम की पत्तियां

बच्चें हो या बड़े पेट के कीड़ों को बाहर निकालने के लिए नीम की पत्तियां एक अचूक इलाज हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि नीम की पत्त‍ियों को पीस लें और उसका रस एक कप में इकठ्ठा कर लें। रस की मात्रा के समान उसमें शहद मिलाएं। इस मिश्रण का सेवन करें। ऐसा करने से पेट के कीड़े खत्म हो जाएंगे।

अजवाइन

बच्चों को छाछ में अजवाइन का चूर्ण मिलाकर पिलाएं। अजवाइन वाली छाछ पीने से पेट के कीड़े बाहर निकल जाते हैं। आप चाहे तो बच्चे को अजवाइन का चूर्ण और काला नमक गर्म पानी से साथ दे सकते हैं। ऐसा करने से भी पेट के कीड़े बाहर  निकाले जाते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments