Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
HomeTECHNOLOGY5 कैमरे वाला Vivo S1 Pro हुआ 2 हजार रुपये सस्ता, जानें...

5 कैमरे वाला Vivo S1 Pro हुआ 2 हजार रुपये सस्ता, जानें नई कीमत…

चार रियर और 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आने वाला वीवो S1 प्रो स्मार्टफोन 2 हजार रुपये सस्ता हो गया है। प्राइस कट के बाद फोन की कीमत 18,990 रुपये हो गई है। घटी हुई कीमत के साथ आप इस फोन को ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

चीन की स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने अपने पॉप्युलर Vivo S1 Pro की कीमत में 2 हजार रुपये की कटौती कर दी है। 20,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च हुए स्मार्टफोन को अब आप 18,990 रुपये में खरीद सकते हैं। वीवो S1 प्रो पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए वीवो S1 का अपग्रेडेड वर्जन है। घटी हुई कीमतों के साथ इस फोन को आप ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं। बता दें कि नई कीमत के साथ वीवो S1 प्रो ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है।

वीवो S1 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स
फोन में 1080×2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.38 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन टियर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है।

वीवो S1 प्रो

फटॉग्रफी के लिए इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए वीवो S1 प्रो में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा जो डिस्प्ले नॉच के अंदर मौजूद है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट ड्यूल इंजन फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ड्यूल 4G, VoLTE, 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-C जैसे ऑप्शन मिलते हैं। मिस्टिक ब्लैक, जैजी ब्लू और ड्रीम वाइट कलर ऑप्शन में आने वाला यह फोन ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड वीवो के फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments