
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच उनकी आने वाली फिल्म ‘जीरो’ की चर्चा और तेज हो गई है। खबरों की मानें तो फिल्म के मेकर्स शाहरुख खान के जन्मदिन पर ‘जीरो’ का ट्रेलर रिलीज करके उन्हें खास तोहफा देना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जीरो के ट्रेलर को आज मुबंई में लांच किया जाएगा। खास बात यह है कि ‘जीरो’ के ट्रेलर लांच के दौरान मुंबई में उत्तर प्रदेश के शहर मेरठ को रिक्रिएट करने की योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि ‘जीरो’ की कहानी मेरठ की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसलिए मेकर्स ने इसके ट्रेलर लॉन्च के दौरान मुंबई में मेरठ का सेट बनाया है। गौरतलब है कि वडाला के सिनेमाघर में मेरठ के मशहूर घंटा घर को डिजाइन किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, ‘जीरो’ के लांच के दौरान सिनेमाघर के अंदर मेरठ की गलियों और मेले को रीक्रिएट किया गया है। वहां पर मेरठ के मशहूर लजीज व्यंजनों का भी इंतजाम किया जाएगा। पता हो कि रिलीज से पहले कल ‘जीरो’ को दो पोस्टर भी रिलीज हुए हैं। फिल्म के पहले पोस्टर में शाहरुख खान अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ व्हील चैयर नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरे पोस्टर में कटरीना के साथ उनका रोमाटिंक अंदाज दिखाई दे रहा है। शाहरुख सहित जीरो का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को फिल्म के दोनों पोस्टर काफी पसंद आए हैं। अब तक ‘जीरो’ का एक टीजर भी रिलीज हुआ है। इसके पहले टीजर में शहारुख खान और सलमान खान की जोड़ी नजर आई थी। दर्शकों ने इस टीजर को भी काफी पसंद किया था। फिल्म जीको का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



