Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजन22 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर दिखे अरबाज...

22 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर दिखे अरबाज खान, जल्द कर सकते हैं शादी…..

 

 

अरबाज खान इन दिनों ज्यादातर समय जॉर्जिया के साथ बिताते हुए देखे जाते हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में इन दोनों की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें अरबाज जॉर्जिया के साथ डिनर डेट पर दिखाई दिए। अरबाज गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ मुंबई के बांद्रा में डिनर डेट पर गए थे।तस्वीरों में यह दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं जिसे देखकर कहा जा सकता है कि दोनों को एक दूसरे का साथ काफी रास आ रहा है। तस्वीरों में अरबाज जॉर्जिया का ध्यान रखते हुए दिखाई दिए। उन्होंने जॉर्जिया के लिए कार का दरवाजा खुद खोला। इस मौके पर अरबाज ने डेनिम जींस के साथ सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी। वहीं जॉर्जिया नीले रंग के जंपसूट में खूबसूरत नजर आ रही थीं। दिलचस्प बात है कि अरबाज से जॉर्जिया उम्र में 22 साल छोटी हैं। अरबाज 51 के हैं जबकि जॉर्जिया 29 साल की हैं।  स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, अरबाज और जॉर्जिया अगले साल कोर्ट मैरिज करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक उनके रिश्ते को ‘खान’दान ने भी अनुमति दे दी है। पिछले दिनों अर्पिता खान के घर पर हुए गणेश महोत्सव के दौरान अरबाज और जॉर्जिया साथ नजर आए थे।अरबाज ने जॉर्जिया के पिता और बहन को भी परिवार से मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान अरबाज की पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थीं। हैरानी वाली बात ये थी कि मलाइका और जॉर्जिया की अच्छी बॉडिंग है। ऐसा लग रहा था कि एक ही छत के नीचे होने से दोनों असहज हो जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।दोनों आपस में बात करती हुई नजर आईं। खबर है कि अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को बॉलीवुड में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने प्रोफेशनल एजेंसी को भी हायर किया है। सबकुछ सही रहा तो जॉर्जिया शादी के बाद बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments