Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeसरकारी योजनामोदी सरकार की बड़ी योजना, स्टूडेंट्स को हर महीने दी जाएगी 80,000...

मोदी सरकार की बड़ी योजना, स्टूडेंट्स को हर महीने दी जाएगी 80,000 रुपये की स्कॉलरशिप…..

सरकार ने उच्च शिक्षा संस्थान के छात्रों के लिए अब तक की सबसे बड़ी स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इसके तहत आईआईटी, आईआईएसईआर और एनआईटीज जैसे संस्थानों के स्टूडेंट्स को हर महीने 80,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।इस स्कॉलरशिप के लिए पीएमआरएफ के तहत स्कॉलर्स का चयन किया जाएगा। इन चुने हुए स्कॉलर्स को हर महीने 70,000 से 80,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप और सालाना 2 लाख रुपये तक का रिसर्च ग्रांट्स दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा तीन साल के लिए 1,650 करोड़ रुपये फंड आवंटित करने की मंजूरी दी गई है।

इंजिनियरिंग ग्रेजुएट्स को मिलेगा एक और फायदा
जो इंजिनियरिंग ग्रेजुएट्स रिसर्च करना चाहते हैं उनके लिए एक और फायदा सामने आया है जिसके तहत वो सीधे पीएचडी आईआईटीज या आईआईएससी बेंगलुरु से कर सकते हैं। ये फायदा आईआईटीज, आईआईएसईआर, आईआईआईटी और एनआईटी के उन बीटेक ग्रेजुएट्स को मिलेगा जिनका चयन पीएमआरएफ के तहत किया जाएगा।

इस स्कीम को साल 2018-19 के शिक्षा सत्र से लागू किया  जाएगा। इस योजना का हिस्सा बनने के लिए सीजीपीए कम से कम 8.5 होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments