पेट से जुड़ी समस्याओं का मुख्य कारण होता है हमारा गलत खान—पान। इसकी वजह से हमारे पाचन तंत्र में दिक्कतें आने लगती हैं जिसकी वजह से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसी गंभीर समस्या हो सकती हैं। दोस्तों आंते शरीर का मुख्य अंग है। एैसे में आंतों का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। हमें अंतों की सफाई कैसे करनी चाहिए इस बारे में पता होना चाहिए। हम आपको कुछ एैसे आहार बता रहे हैं जिनका सेवन यदि आप रोज करते हो तो जरूर आपकी आंते साफ होंगी साथ ही शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी दूर होगी।
आंत की सफाई करने वाले 5 आहार
आंतों के लिए नींबू का इस्तेमाल
नींबू के बारे में तो आप जानते ही हैं की यह बहुत लाभकारी औषधि है। आंतों के लिए नींबू किसी रामबाण औषधि से कम नहीं है। यह हमारी बड़ी आंत से गंदगी को निकालता है। साथ ही आंतों में होने वाले किसी भी तरह के सूक्ष्मजीवों को होने नहीं देता है। आप एैसा कह सकते हैं की नींबू एक एंटीसेप्टिक तरह कार्य करता है। आप सुबह के समय नींबू का पानी पीएं इससे आपकी आंत साफ होंगी।
लहसुन है पेट की आंतों के लिए गुणकारी
लहसुन एक एैसी औषधि है जो शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके सेवन से इंसान बीमार नहीं होता है। जो लोग लहसुन का प्रयोग नियमित करते हैं वे दूसरे लोगों की तुलना में कम बीमार होते हैं। साथ ही उनके घुटने भी जल्दी खराब नहीं होते हैं। लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ—साथ आपकी सेहत की रक्षा भी करता है। यदि आंत की सफाई की बात करें तो लहसुन में में मौजदू तत्व आंतों में जमा हुआ मैल व गंदगी को बाहर कर देता है। यही नहीं इसके अलावा यह हमारी इम्यूनिटी और रक्तसंचार को भी दुरूस्त करता है। लहसुन पाचन तंत्र को ठीक बनाए रखने का कार्य करता है।
ग्रीन टी से आंत की सफाई
बहुत लाभकारी होती है ग्रीन टी हमारी सेहत के लिए। इसमें कई प्रकार के तत्व जैसे एंटीआॅक्सिडेंट्स आदि मौजूद रहते हैं। इस टी का सेवन करने से शरीर से गंदे व विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। वजन को कम करने में भी ग्रीन टी अनोखी है। आप यदि ग्रीन टी का सेवन करते हो तो इससे आपकी आंतों पर जमी गंदगी धीरे—धीरे बाहर चली जाएगी। ग्रीन टी हमारे शरीर में मौजूद कोलन को भी साफ करती है। यही नहीं ये टी हमें कैंसर के हानिकारक प्रभाव से भी बचाती है।
पालक है आंत के लिए लाभकारी
पालक खाने से शरीर में उर्जा का संचार होता है। पालक हमारे शरीर में लौहे की कमी को पूरा करता है। पालक से पेट की कई तरह की समस्याएं दूर होती हैंं । पालक में फ्लेवोनोइड्स एंटीआक्सीडेंट होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। पालक में विटामिन बी9 , विटामिन ई, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि हर प्रकार के तत्व पाए जाते हैं पालक में। आंतों का साफ रखने के लिए आप पालक का सेवन करें।
फलों के फायदे
मजबूत इम्यून सिस्टम को बनाने के लिए आपको फलों का सेवन करना चाहिए। हमारे शरीर की कमजोरी को दूर करते हैं फल। फलों में एंटीआॅक्सिडेंट और फाइबर मौजूद होता है। आप फलों को अपनी डाइट में शामिल करें इससे आपके आंते स्वस्थ रहेंगी। फलों के जूस में अन्यो एंजाइम्सि पाए जाता है जो हमारी आंतों की सफाई करने का काम करता है। यहि नहीं फलों के जूस से कब्ज, एसिडिटी और पेट के रोग दूर होते हैं।
लाभकारी एलोवेरा
अक्सर हम एलोवेरा को सौंदर्य से जोड़कर देखते हैं। लेकिन यही एलोवेरा आपको भंयकर रोगों से भी बचाने का काम करता है। एलोवेरा का रस आपके पेट को स्वस्थ्य बनाता है साथ ही आंतों की सफाई भी करता है। एलोवेरा में मौजूद तत्व जैसे एंटी—इंफ्लेमेटरी गुण आपके शरीर की सूजन को भी घटाते हैं।



