Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeक्राइमनरेला में 12 साल की लड़की को अगवा करके टेम्पो में गैंगरेप...

नरेला में 12 साल की लड़की को अगवा करके टेम्पो में गैंगरेप किया …

पुलिस ने रात में एक बजकर 40 मिनट पर नरेला इलाके में टेम्पो को घेर लिया और लड़की को हैवानों के चंगुल से छुड़ाया.दिल्ली के नरेला इलाके में मंगलवार को रात में एक 12 साल की बच्ची को एक सामान ढोने वाले टेम्पो में तीन लड़कों ने अगवा कर लिया और टेम्पो के अंदर ही उसके  साथ गैंगरेप किया. जानकारी मिलने पर पुलिस ने रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर नरेला इलाके में टेम्पो को घेर लिया और लड़की को हैवानों के चंगुल से छुड़ा लिया.
टेम्पो में तीन लड़के थे जिसमें से एक लड़का मौके से भाग गया, जबकि दो वहीं पकड़ लिए गए. बाद में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया.आरोपियों के नाम रवि, मोहित और विनोद हैं. पुलिस के मुताबिक लड़की नरेला की झुग्गियों में रहती है और आरोपी लड़की के पड़ोसी हैं. फिलहाल लड़की की हालत स्थिर और उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पीड़ित बवाना की जेजे कॉलोनी कॉलोनी की है और लड़के भी वहीं के हैं. मोहित का टेम्पो है जो बंद बॉडी का है. आरोपी बवाना से रात में लड़की का किडनैप करके टेम्पो में डालकर लेकर आए. जब नरेला इलाके में पहुंचे तो पीसीआर ने टेम्पो देखकर उसे रुकवाने की कोशिश की, लेकिन टेम्पो नहीं रुका तो उसका पीछा किया गया. टेम्पो के रुकने के बाद एक आरोपी कूदकर भाग गया और दो मौके से दबोच लिए गए. आरोपी मोहित टेम्पो चलाया करता है. रवि पल्लेदारी करता है और सड़कों पर फूलों की माला बेचता है. विनोद राजमिस्त्री का काम करता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments