Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeजानने का हकआगे और घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, यह है वजह ...

आगे और घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, यह है वजह …

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट बुधवार को थम गई.

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट बुधवार को थम गई, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले कारोबारी सत्र में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के बाद इस बात की प्रबल संभावना है कि आगे पेट्रोल और डीजल के दाम में और राहत मिलेगी. पिछले करीब डेढ़ महीने में ब्रेंट क्रूड का भाव 23 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा गिरा है.  कच्चे तेल का दाम मंगलवार को छह फीसदी से ज्यादा लुढ़का. हालांकि पिछले सत्र की गिरावट के बाद बुधवार को कच्चे तेल के दाम में रिकवरी आई है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बुधवार को पेट्रोल के भाव क्रमश: 76.36 रुपये, 78.33 रुपये, 81.90 रुपये और 79.31 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए.

पेट्रोल मंगलवार को भी चारों महानगरों में इसी दाम पर बिका था. दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बुधवार को भी डीजल की कीमतें मंगलवार की तरह क्रमश: 71.27 रुपये, 73.13 रुपये, 74.66 रुपये और 75.31 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गईं. पिछले सत्र में छह फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ ब्रेंट क्रूड का भाव करीब एक साल के निचले स्तर पर आ गया. अमेरिकी लाइट क्रूट वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई मंगलवार को 53 डॉलर प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया. हालांकि पिछले सत्र की गिरावट के बाद बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आई रिकवरी के बाद भारतीय वायदा बाजार में भी कीमतों में सुधार देखा गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments