ग्रेटर नोएडा, प्राधिकरण में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित कर श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली विधिक सुविधाएं प्रदान करने, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक समान कार्य का समान वेतन लागू करवाने एवं श्रम कानून को लागू करवाने की मांग पर पूर्व में गैर कानूनी तरीके से निकाले गये कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने के साथ-साथ नियमित करने के औद्योगिक न्यायाधिकरण पंच्चम मेरठ कोट के आदेश दिनांक 29.05.2018 को लागू करवाने की मांग पर प्राधिकरण कर्मियों ने ग्रेटर नोएडा माली एवं सफाई कामगार यूनियन सीटू के बैनर तले मंगलवार 18 दिसम्बर 2018 को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन कर नगर विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्र्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सम्बोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन धरना स्थल पर आकर प्राधिकरण के अधिकारी (जी0एम0) श्री पी0के0 कौशिक, एच0सी0 अरोड़ा व अजय कुमार ने लिया और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि बोर्ड बैठक में उनकी मांगों को रखकर पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।
धरना प्रदर्शन के उपरांत प्राधिकरण के समक्ष हुई सभा को सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर, उपाध्यक्ष लता सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा गौतमबुद्ध नगर के महासचिव हरेन्द्र खारी, प्रवक्ता डॉ. रूपेश वर्मा यूनियन के अध्यक्ष टीकम सिंह, महामंत्री राम किशन, वरिष्ठ कर्मचारी नेता आनन्द, धनपाल, जयचन्द, हुक्म सिंह आदि ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने प्राधिकरण द्वारा कर्मचारियों के उत्पीड़न के लिए कड़ी निन्दा किया और मांग किया कि प्राधिकरण कानून का पालन करे और कर्मचारियों की मांगों/समस्याओं का समाधान करे साथ ही प्राधिकरण को चेतावनी भी दिया कि यदि उनकी बात नहीं मानी गई तो 8-9 जनवरी, 2019 को दो दिवसीय हड़ताल पर प्राधिकरण का घेराव, चक्का जाम किया जायेगा।




