यदि आपके पास भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो यह समझ लीजिए आपको हर दिन एक नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। भले ही आपको मजाक लग रहा हो लेकिन यही सच भी है कि आप गूगल प्ले-स्टोर से सुरक्षित ऐप डाउनलोड करते हैं लेकिन बाद में पता चलता है कि वह ऐप एक वायरस ऐप था और उसका मकसद आपके फोन में मौजूद निजी जानकारियों को चुराना था।अभी हाल ही में 6 ऐप्स की पहचान हुई थी जो लोगों के व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेज पढ़ रहे थे, वहीं अब गूगल ने खुद 85 ऐसे एंड्रॉयड ऐप्स को प्ले-स्टोर से हटा दिया है जो लोगों की जासूसी कर रहे थे और ये ऐप्स वायरस से प्रभावित थे। साथ ही इन ऐप्स को लाखों-करोड़ों बार डाउनलोड्स किया गया है।Trend Micro ने सबसे पहले अपनी एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया था जिसके बाद गूगल ने इन ऐप्स को प्ले-स्टोर से हटा दिया है। इन ऐप्स में गेम, टीवी और रिमोट कंट्रोल जैसे ऐप्स शामिल थे। ये ऐप्स लोगों के फोन में बिना-मतलब के और वायरस वाले विज्ञापन दिखाते थे। इन 85 ऐप्स में से सिर्फ Easy Universal TV Remote ऐप को ही 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया गया है।रिपोर्ट में कहा गया है कि इन ऐप्स को डाउनलोड करने के बाद ये फोन की पूरी स्क्रीन पर 30 सेकेंड तक लंबा विज्ञापन दिखाते थे। ऐसे में यूजर्स बैक करने के लिए टच करते थे और यह किसी और साइट पर उन्हें ले जाते थे। रिपोर्ट के मुताबिक इन ऐप्स को बंद कर देने के बाद भी ये बैकग्राउंड में चलते रहते थे और प्रत्येक 15-30 मिनट पर विज्ञापन दिखाते थे।ऐसे में आपके लिए बेहतर है कि यदि आपके फोन में ये ऐप्स हैं तो इन्हें फटाफट अपने फोन से हटा दें। इन ऐप्स के नाम कुछ इस तरह हैं- world tv channel, tv brasil, train simulator, prado parking, ga video player, canada tv channel, 3d total car racing, druft car racing, racin in car 3d, american muscle जैसे ऐप इस लिस्ट में शामिल हैं।
Google ने इन 85 ऐप्स को प्ले-स्टोर से हटाया, चोरी कर रहे थे लोगों के फोन का डाटा…
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!



