भारती एयरटेल ने जियो के जवाब में नया प्लान पेश किया है। Airtel ने 365 दिनों के लिए एक प्री-पेड प्लान लंच किया है जिसमें ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। एयरटेल के इस प्लान की कीमत 1,699 रुपये है। खास बात यह है कि एयरटेल का यह प्लान सभी सर्किल के लिए उपलब्ध है।
Airtel 1,699 रुपये वाले प्लान के फायदे
एयरटेल के इस प्लान की खासियतों की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग, रोज 100 SMS और रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। प्लान की वैधता 365 दिनों की होगी। साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को एयरटेल टीवी पर प्रीमियम कंटेंट का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। एयरटेल का यह प्लान माय एयरटेल ऐप और वेबसाइट से लिया जा सकता है।बता दें कि एयरटेल के इस प्लान की सीधी टक्कर जियो के 1,699 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। जियो के भी इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है और इसमें भी जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।
गौरतल है कि वोडाफोन के पास भी 365 दिनों की वैधता एक प्लान है जिसकी कीमत 1,499 रुपये है, वहीं भारत संचार निगम लिमिटेड के 365 दिनों वाले प्लान की कीमत 1,312 रुपये है, हालांकि इस प्लान में कुल 5 जीबी डाटा ही मिलता है।



