Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनखेल जगतकप्तान सहित पाकिस्तान टीम से 11 खिलाड़ी बाहर, इसलिए मिली इतनी कड़ी...

कप्तान सहित पाकिस्तान टीम से 11 खिलाड़ी बाहर, इसलिए मिली इतनी कड़ी सजा….

पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने अगले महीने शुरू होने वाली एफआईएच प्रो लीग सीरीज के लिए टीम का चयन किया, जिसमें उसने हाल में हुए विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली टीम में शामिल 11 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया।

टीम के चयन ट्रायल्स इस्लामाबाद में किए गए। जिसके बाद मुख्य चयनकर्ता इस्लाहुद्दीन सिद्दिकी ने टीम की घोषणा की। विश्व कप में खेली टीम में से कप्तान मो. रिजवान के अलावा 10 सीनियर खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। अब अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूरोपीय देशों में होने वाली आगामी 6 महीनों में प्रो लीग सीरीज में मिडफील्डर अली शान इस नए चेहरों वाली 18 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम अगुआई करेंगे।

इस 25 साल के खिलाड़ी ने 135 मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया है। पाकिस्तानी टीम पिछले साल भुवनेश्वर में हुए 16 देशों के विश्व कप में एक भी मैच नहीं जीत सकी थी और 11वें स्थान पर रही थी। दिलचस्प बात यह है कि वित्तीय संकट के कारण पाकिस्तानी टीम की प्रो लीग सीरीज में भागीदारी भी सुनिश्चित नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments