युवा कांग्रेस नेता मामले में हस्तक्षेप की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
चाको ने अपनी याचिका में कहा कि इस्तीफे का असर किसी पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने जैसा होगा और विधायकों को ‘बड़ी रकम देकर खरीदा गया या इस्तीफा देने के लिए मनाया गया।’
अदालत से कहेंगे आदेश हो लागू
वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी जो बागी विधायकों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं उन्होंने कहा, ‘हम अदालत से अपने आदेश को लागू करने के लिए कहेंगे ताकि स्पीकर जल्द से जल्द निर्णय लें। जब सभी विधायक उनके सामने पेश हुए, हलफनामा दिया और उच्चतम न्यायालय पहुंचे हैं कि वह इस्तीफा देना चाहते हैं तो उन्हें आगे किस सत्यापन की आवश्यकता है मुझे समझ में नहीं आता है।’
फ्लोर टेस्ट चाहते हैं मुख्यमंत्री कुमारस्वामी
कुल मिलाकर तस्वीर ये है कि राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री कुमारस्वामी फ्लोर फ्लोर टेस्ट चाहते हैं। स्पीकर रमेश भी इसके पक्ष में हैं। फ्लोर टेस्ट से ही विधानसभा सभा का रुख तय होना संविधान सम्मत है। रणनीतिकारों को लग रहा है कि तब तक सब ठीक हो जाएगा। भाजपा और येदियुरप्पा फ्लोर टेस्ट से बचना चाह रहे हैं।
जेडीएस के मंत्री-भाजपा नेताओं के बीच मुलाकात
मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के बेहद करीबी मंत्री ने गुरुवार को एक गेस्ट हाउस में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। हालांकि, दोनों ही पक्षों का कहना है कि इस मुलाकात में कुछ खास नहीं है, लेकिन इसने अटकलों का बाजार जरूर गर्म कर दिया है। यहां तक कि मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने भी इसे ‘शिष्टाचार भेंट’ करार दिया है।
आज से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र
कर्नाटक में राजनीतिक अस्थिरता और कांग्रेस-जेडीएस सरकार की बेहद खराब स्थिति के बावजूद राज्य विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। गौरतलब है कि गठबंधन सरकार के 16 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।
तीन विधायकों को दिया मिलने का समय
कर्नाटक के स्पीकर केआर रमेश कुमार ने पांच में से तीन विधायकों को आज शाम चीर बजे मिलने का समय दिया है। इन विधायकों के इस्तीफे निर्धारित प्रारूप में थे।



