Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeक्राइममध्य प्रदेश: ग्रामीणों ने मोर की चोरी के आरोप में शख्स की...

मध्य प्रदेश: ग्रामीणों ने मोर की चोरी के आरोप में शख्स की जमकर पिटाई की, इलाज के दौरान हुई मौत…

मध्य प्रदेश के नीमच से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में एक शख्स की जमकर पिटाई कर दी, जिसकी इलााज के दौरान मौत हो गई.

मध्य प्रदेश के नीमच से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में एक शख्स की जमकर पिटाई कर दी, जिसकी इलााज के दौरान मौत हो गई. दरअसल, नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र  के गांव लसूडिया आतरी में शुक्रवार की रात गांववालों ने चार लोगों को पकड़ा, जिनपर कथित तौर पर मोर की चोरी का आरोप लगाया गया था. जानकारी के अनुसार, चार में से तीन लोग ग्रामीणों के हाथ से छूट कर भाग गए. लेकिन उनमें से एक शख्स ग्रामीणों का हत्थे चढ़ गया.पकड़े गए आरोपी ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. उसके पास एक कट्टे में चार मरे हुए मोर बरामद हुए. बाद में उसे गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया. जहां थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया . कुकड़ेश्वर पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर 10 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जाएगी.

पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान आरोपी हीरालाल की मौत हुई. आरोपी ओर उसके 3 साथियों पर भी वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है. अभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसमें हीरालाल की मौत के बाद 302 बढ़ाई जाएगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments