Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeदेश और दुनियासोनभद्र हत्याकांड के पीड़ित प्रियंका गांधी से मिलने चुनार गेस्ट हाउस पहुंचे....

सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ित प्रियंका गांधी से मिलने चुनार गेस्ट हाउस पहुंचे….

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें..

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन विजय’ की 20 वीं वर्षगांठ पर शनिवार को द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक राजनाथ सिंह कठुआ जिले के उझ और सांबा जिले के बसंतर में सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित दो पुल भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. उझ एक किलोमीटर लंबा पुल है जबकि बसंतर पुल की लंबाई 617.4 मीटर है. बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्री ऑपरेशन विजय की 20 वीं वर्षगांठ पर शनिवार को कारगिल युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. दूसरी तरफ शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ आज नासिक पहुंच रही है. वे रासिक में रैलियों को भी संबोधित करेंगे. वहीं, बिहार और असम समेत देश के कई इलाकों में बाढ़ का कहर अब भी जारी है. बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 130 तक पहुंच गई है. राहत-बचाव कार्य जारी है. खेल के मैदान की बात करें तो सातवीं प्रो कबड्डी लीग आज से शुरू हो रही है. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments