Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeदेश और दुनियाटिहरी में स्कूली वाहन खड्ड में गिरा, नौ बच्चों की मौत, नौ...

टिहरी में स्कूली वाहन खड्ड में गिरा, नौ बच्चों की मौत, नौ घायल….

देहरादून, छह अगस्त (भाषा) उत्तराखंड के टिहरी जिले में लंबगांव के पास कनसाली में मंगलवार सुबह एक स्कूली वाहन के खड्ड में गिरने से उसमें सवार नौ बच्चों की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह साढे सात बजे के करीब हुई। क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढने वाले 18—22 बच्चों को लेकर जा रही टाटा सूमो अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस तथा राज्य आपदा मोचन बल :एसडीआरएफ: के जवानों ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि हादसे में..

देहरादून, छह अगस्त (भाषा) उत्तराखंड के टिहरी जिले में लंबगांव के पास कनसाली में मंगलवार सुबह एक स्कूली वाहन के खड्ड में गिरने से उसमें सवार नौ बच्चों की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह साढे सात बजे के करीब हुई। क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढने वाले 18—22 बच्चों को लेकर जा रही टाटा सूमो अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस तथा राज्य आपदा मोचन बल :एसडीआरएफ: के जवानों ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि हादसे में नौ बच्चों की मौत हो गयी तथा नौ अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल बच्चों को बौराडी स्थित टिहरी जिला अस्पताल ले जाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments