Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeदेश और दुनियाप्रियंका गांधी का एयरपोर्ट पर स्वागत, आज आजमगढ़ में कथित पुलिस अत्याचार...

प्रियंका गांधी का एयरपोर्ट पर स्वागत, आज आजमगढ़ में कथित पुलिस अत्याचार पीड़ितों से करेंगी मुलाकात…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार की सुबह वाराणसी पहुंची। यहां से सड़क मार्ग से बिलरियागंज और आजमगढ़ जाएंगी। प्रियंका गांधी का वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओंं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

प्रियंका गांधी के गाड़ी के आगे-आगे चलते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। हालांकि इस दौरान सुरक्षा में लगे जवानों को भारी मसक्कत करनी पड़ी। इस दौरान स्वागत में मुख्य रूप से पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, अजय कुमार लल्लू, जिला अध्यक्ष गौरव पांडे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी आज आजमगढ़ में पुलिस के कथित अत्याचार से पीड़ित परिवारों से मिलेंगी। इन परिवारों की महिलाएं सीएए और एनआरसी का विरोध कर रही थीं।

आरोप है कि धरना खत्म करवाने के लिए पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया। कई महिलाएं घायल हो गईं। माना जा रहा है कि प्रियंका इन परिवारों से मिलकर प्रदेश की सियासत गर्माएंगी।

कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रियंका वाराणसी से सड़क मार्ग होते हुए बिलरियागंज, आजमगढ़ जाएंगी। पुलिस अत्याचार के शिकार परिवारों के बीच 12:30 बजे तक रहेंगी। ढाई बजे सड़क मार्ग से वापस वाराणसी आएंगी। वहां से शाम को ही हवाई मार्ग से दिल्ली चली जाएंगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments